Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 2, 2026 1 minute read
.

देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का ₹243.38 लाख की लागत से लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली स्थित 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का ₹54.68 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विलासपुर काड़ली पेयजल योजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, पेयजल, खेल एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आंगनवाड़ी केंद्र, क्रिकेट मैदान, क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाने और एक सामुदायिक भवन के निर्माण सहित विभिन्न मांगो को रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मांगों पर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतराज्यीय संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह धामी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किय, साथ ही राज्य आंदोलनकारी नंदी बिष्ट और समाजसेवी प्रगति सडाना को भी सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कंचन, ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपिका, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, कैप्टन चंदन सिंह बिष्ट, कुलदेव सिंह नेगी, जगदीश पांडे, मंजू देऊपा, विक्रम कंडारी, कृष्ण भट्ट, गिरीश उनियाल, प्रधानाचार्य संजू सकलानी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कंचन रावत, मेहरबान सिंह राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से राज्य की पौराणिक लोक संस्कृति परंपरा लिए सुसज्जित होते शहर के चौक चौराहे

Related Stories

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2026
निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ उठाएंगी साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ उठाएंगी साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 30, 2026
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 30, 2026

RECENT POSTS

  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री धामी August 31, 2026
  • निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ उठाएंगी साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं August 30, 2026
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक August 30, 2026

You may have missed

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2026
निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ उठाएंगी साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ उठाएंगी साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 30, 2026
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.