Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री से प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 2, 2026 1 minute read
Share This Post
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा लोकतंत्र में मीडिया का महत्व सर्वविदित है। मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से राज्य विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पूर्व में भी प्रेस क्लब को मुख्यमंत्री व सरकार का सहयोग मिलता रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के प्रस्ताव के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, वीरेंद्र डंगवाल, मनोज जयाडा, हरीश थपलियाल, मनवर सिंह रावत उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
Next: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट April 29, 2026
  • CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग April 29, 2026
  • कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने April 29, 2026

You may have missed

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.