Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जाना हाल, राहत कार्यों का लिया जायजा, पुनर्वास को लेकर दिए कड़े निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जाना हाल, राहत कार्यों का लिया जायजा, पुनर्वास को लेकर दिए कड़े निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 7, 2025
.

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो। इससे पूर्व उन्होंने हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया।

आपदा प्रभावित ग्रामीणों से की मुलाक़ात

मुख्यमंत्री ने नौठा में बुराँसी के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बुराँसी के पांच आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक दिए। मुख्यमंत्री ने सैंजी गांव में क्षतिग्रस्त रास्ते से गुजरते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित गति से राहत कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

विस्थापन की कार्यवाही तेजी से करें

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे, उन्होंने कहा कि पूरा राज्य पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन की कार्यवाही त्वरित गति से की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाए जाने के साथ सर्वप्रथम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, दवाई, राशन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने वाडिया इंस्टीट्यूट के माध्यम से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।

मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाए

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाए। ताकि बीमार, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा विशेष रूप से प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार किट और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।

पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों की दुकानों मकानों को क्षति पहुंची है, उनके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।

जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है तथा राहत सामग्री और धनराशि वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर गांव तक प्रशासन की टीम पहुंच रही है और किसी को भी राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धराली में तबाही के बाद रोकी गई चारधाम यात्रा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next: सीएम धामी ने कहा – प्रत्येक नागरिक की जान की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Related Stories

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 24, 2026
प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 24, 2026
उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, किसानों को अब पूर्व की भांति मिलेगी खाद: कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, किसानों को अब पूर्व की भांति मिलेगी खाद: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 23, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा November 24, 2026
  • प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की November 24, 2026
  • उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, किसानों को अब पूर्व की भांति मिलेगी खाद: कृषि मंत्री गणेश जोशी November 23, 2026

You may have missed

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 24, 2026
प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रसार भारती ने इफ्फी 2026 में अपनी पहली स्क्रिप्ट पिचिंग लैब ‘पेज से पिच तक’ के विजेताओं की घोषणा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 24, 2026
उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, किसानों को अब पूर्व की भांति मिलेगी खाद: कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, किसानों को अब पूर्व की भांति मिलेगी खाद: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 23, 2026
जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
  • UTTARAKHAND NEWS

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.