Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में उत्तराखंड निभा रहा अग्रणी भूमिका: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 19, 2025 1 minute read
.

भराड़ीसैंण-विधानसभा मानसून सत्र के प्रथम दिवस ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और उन्हें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी बताया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड में 4 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महिलाओं की मेहनत और प्रतिबद्धता से यह संख्या लक्ष्य से भी अधिक होने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। निश्चित ही उत्तराखंड इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देकर देशभर में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह केवल अपनी आजीविका ही नहीं बढ़ा रहे बल्कि गांव-गांव में स्वावलंबन और उद्यमिता की नई कहानियां गढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि यह प्रयास ही महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज की प्रेरणा शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सल्ट विधायक महेश जीना भी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गैरसैंण में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट
Next: एसबीआई ने पिथौरागढ़ के हुडेती व कुसौली गाँवों में संतृप्ति शिविर आयोजित कर बढ़ाया वित्तीय समावेशन

Related Stories

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न September 20, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट September 20, 2026
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी September 20, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.