Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2025 1 minute read
.

–श्रद्धांजलि सभा में कई राज्यमंत्री, दायित्वधारी सहित पार्टी पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियाल गांव स्थित बहुउद्देशीय भवन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिवंगत दीपक पुंडीर की श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने दिवंगत दीपक पुंडीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भावुक होकर कहा कि दीपक पुंडीर हमेशा अपने क्षेत्र और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनका जाना न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। वे एक सच्चे जनसेवक थे। उनकी कमी की पूर्ति संभव नहीं है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि पुरकुल गांव में लगभग 03 करोड़ की लागत से बनने वाले निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का नाम स्वर्गीय दीपक पुंडीर के नाम पर रखा जाएगा तथा उनकी स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संदेश प्रेषित कर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। दीपक पुण्डीर अपने पीछे अपनी पत्नी सीमा पुण्डीर, दो पुत्रियां प्रियांशी एवं प्राची, भाई मदन सिंह पुण्डीर सहित पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मसूरी मण्डलाध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपनी बात रखी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाजपा मसूरी मंडल की महामंत्री किरन जवाड़ी ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता एवं दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, कैंट विधायक सविता कपूर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, दर्जप्राप्त राज्यमंत्री कैलाश पंत, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, अजीत चौधरी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, दिनेश प्रधान, मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, आर.एस. परिहार, निरंजन डोभाल, जोगिंदर पुंडीर, नैन सिंह पंवार, पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सभी ने दिवंगत दीपक पुंडीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
Next: डीएम सविन बंसल को उत्कृष्ट कार्यशैली और असाधारण निर्णयों के लिए उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने किया सम्मानित

Related Stories

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता August 23, 2026
  • चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी August 23, 2026
  • धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा August 22, 2026

You may have missed

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख
  • UTTARAKHAND NEWS

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.