Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सीबीसी नैनीताल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी नैनीताल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 7, 2025 1 minute read
.

– सिलौटी पंत गांव में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास लगाए गए 730 से अधिक पेड़

– अभियान के तहत एक ही दिन में सीबीसी नैनीताल से जुड़े विभिन्न लोगों ने लगभग 730 पेड़ लगाए

PIB Dehradun-सीबीसी नैनीताल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को नौकुचियाताल के सिलौटी पंत गांव के बाहरी इलाके में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया। इस अभियान में सीबीसी नैनीताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीबीसी नैनीताल के “एक पेड़ माँ के नाम” के नोडल अधिकारी गोपेश बिष्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत एक ही दिन में सीबीसी नैनीताल से जुड़े विभिन्न लोगों ने लगभग 730 पेड़ लगाए गए। इनमें बांज, मणिपुरी बांज, हरड़, आंवला, मोर पंख, देवदार और तेजपत्ता जैसे पेड़ शामिल हैं।

अभियान में नौकुचियाताल, सातताल और नैनीताल के व्यवसायी एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में जुड़े| जिन्होंने स्थानीय समुदाय को साथ ले जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरी राणा, समीर, दीपू खाम्पा, संजय, हेमंत, तेनजिन, पंकज बिष्ट, टेशी, बबलू, सुरेश और कुंदन जैसे लोग इस अभियान में शामिल हुए। पर्यावरण प्रेमी गौरी राणा ने बताया कि उन्होंने इस इलाके को पेड़ लगाने के लिए चुना क्योंकि जंगल में लगी आग के चलते इस इलाके के पेड़ जल गए थे और यहां मंदिर परिसर होने के कारण पेड़ों के बचे रहने की ज़्यादा उम्मीद है।

सीबीसी नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि पीएम मोदी जी ने जब से इस अभियान की शुरुआत की है, तब से सीबीसी लगातार पेड़ लगा रहा है। लेकिन आज की तारीख में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जाएगी। इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, दीवान गंगोला और भूपेंद्र जड़ौत ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हर्षिल क्षेत्र के किसानों को सरकार करेगी हरसम्भव मदद: कृषि मंत्री गणेश जोशी
Next: श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Related Stories

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता August 23, 2026
  • चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी August 23, 2026
  • धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा August 22, 2026

You may have missed

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख
  • UTTARAKHAND NEWS

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.