Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • एक सप्ताह में जमा करने होंगे सभी दस्तावेज, महिला आयोग की अध्यक्ष ने मांगे सर्वे से सम्बंधित सभी मिनट्स
  • UTTARAKHAND NEWS

एक सप्ताह में जमा करने होंगे सभी दस्तावेज, महिला आयोग की अध्यक्ष ने मांगे सर्वे से सम्बंधित सभी मिनट्स

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 8, 2025 1 minute read
.
देहरादून-देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून शहर को पीवैल्यू एनालेटिक्स कम्पनी द्वारा धारणा आधारित जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 में महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने के मामले में आज दिनांक 8 सितंबर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा कंपनी के प्रबन्ध निदेशक समन भेज कर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

मामले में आज कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर मयंक ढय्या राज्य महिला आयोग में उपस्थित रहे। जहां पर उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर आयोग के सवालों पर वार्षिक रिपोर्ट व इंडेस्क में संदेहास्पद स्थिति के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि यह एक एकेडमिक रिपोर्ट है जिसका उद्देश्य किसी शहर की छवि को खराब करने का नही था।

वहीं आयोग की अध्यक्ष व उपस्थित पैनल के समक्ष कम्पनी के प्रतिनिधि मयंक ढैय्या आयोग के सवालों जवाब नही दे पाए, उनके द्वारा दी गयी जानकरी पर्याप्त न हो पाने के कारण उन्होंने कहा इस रिपोर्ट को लेकर उनके पास अधिक जानकारी नही है, वो कम्पनी में बात कर के आपको जवाब दे पाएंगे जिसको लेकर आयोग अध्यक्ष ने फटकार लगाते हुए कहा अगली सुनवाई पर रिसर्च टीम व प्रबन्ध निदेशक को उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने जानकरी में बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधि के पास जानकारी का अभाव था जिस कारण इस मामले की सुनवाई इसी महीने की 15 तारीख को कर दी गयी है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगली सुनवाई में कंपनी के प्रबंध निदेशक के साथ वार्षिक रिपोर्ट व इंडेस्क के प्रमुख इन्वेस्टिगेटर/सहायक इन्वेस्टिगेटर को उपस्थित होना है तथा आयोग के समस्त सवालों के जवाब, रिसर्च व सर्वे के सभी दस्तावेज तथा सर्वे के लिए की गई सभी मीटिंगों व कार्रवाई की मिनट्स रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आयोग को उपलब्ध कराए जाएं।

वहीं कुसुम कण्डवाल ने कहा कि पीवैल्यु एनालेटिक्स कम्पनी द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट व इंडेस्क में आयोग की टीम ने अनेको खामियां पाई है जिसके संतोषजनक जवाब आज की सुनवाई में नही मिल पाए है, जो कि पूरी तरह से संदेहास्पद है। वार्षिक रिपोर्ट व सर्वे में  शामिल महिलाओं से पूछे गए सवालों को भी पब्लिक नही किया गया है, किन महिलाओं को सर्वे में रखा गया है क्या वह वर्किंग है या हाउस वाइफ है यह भी स्पष्ट नही है, टेलीफ़ोन के माध्यम से कोई गए सर्वे में किन प्रश्नों को रखा गया है वह भी स्पष्ट नही है साथ ही एकेडमिक रिसर्च के अनेकों अनेक मापदंड भी अधूरे है। ऐसे में अगर कंपनी की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नही प्रस्तुत किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण
Next: CM धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 18, 2026
माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन
  • UTTARAKHAND NEWS

18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण September 18, 2026
  • माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने September 17, 2026
  • 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन September 17, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 18, 2026
माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन
  • UTTARAKHAND NEWS

18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम धामी, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.