Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ग्रामीण विकास को लेकर योजनाओं की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्रामीण विकास को लेकर योजनाओं की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 12, 2025 1 minute read
.

देहरादून-ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखण्ड के मिलेट्स (श्रीअन्न) की देशभर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए राज्य में इनके उत्पादों को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों एवं चारधाम यात्रा मार्ग जैसे प्रमुख स्थानों पर मिलेट्स आधारित बेकरी स्थापित की जाए, ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री और पर्यटक स्थानीय उत्पादों से सीधे जुड़ सकें।

मंत्री जोशी ने कहा कि मिलेट्स से रस, केक जैसे इनोवेटिव बेकरी उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे जाएं। इससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के संबंध में भी चर्चा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग के साथ शीघ्र ही संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) के मानदेय बढ़ोतरी के विषय पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को हाऊस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में वे साइट एमिनिटी सेंटर स्थापित किए जाएं, जहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और मिलेट्स जैसे पौष्टिक अनाज का उपयोग तेजी से बढ़ेगा।।

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विकासनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंडवे और झंगोरे के बिस्कुट तथा हरिद्वार जिले में सिंघाड़ा बिस्कुट तैयार करने जैसे अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान बैठक में आगामी सरस मेलों के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को इस बार के चयनित जनपद उधमसिंह नगर तथा टिहरी में आयोजित वाले सरस मेलों की सभी तैयारियां समय पर सुव्यस्थित ढंग से की जाए।

बैठक में ग्राम्य विकास की अपर सचिव झरना कमठान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपलाटकनौर क्षेत्र के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
Next: कृषि मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, आपदा प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन November 22, 2026
  • फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव November 22, 2026
  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.