Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए देहरादून में फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए देहरादून में फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2025 1 minute read
.

– युवाओं को प्रेरित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन और स्वामी विवेकानंद के दर्शन को एक सशक्त श्रद्धांजलि है ये फिल्म

– केवी आईएमए की छात्राओं ने साझा की प्रेरणादायक प्रतिक्रियाएँ,

– फिल्म देहरादून के आईनोक्स माल ऑफ देहरादून, पीवीआर सेंट्रियो माल और पीवीआर पैसिफ़िक माल में 24 सितम्बर तक प्रदर्शित की जा रही है

PIB Dehradun -उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईएमए में मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। लगभग तीस मिनट की इस फिल्म का विषय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्ष और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर केंद्रित है। इसके अलावा फिल्म स्वामी विवेकानंद के दर्शन को एक सशक्त श्रद्धांजलि भी है।

फिल्म के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य मामचन्द ने कहा कि जीवन का असली उद्देश्य केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा करना और समाज के लिए समर्पित रहना है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमें सिखाती है कि यदि हम समाज के प्रति संवेदनशील हों, तो छोटी उम्र में भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

स्क्रीनिंग के बाद छात्राओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं। छात्रा अनुवेशा तोपाल ने कहा कि व्यक्ति छोटा-बड़ा नहीं होता, उसके विचार बड़े होते हैं और यह फिल्म अत्यंत प्रेरणादायक है। छात्रा कृष्ण कौर तलवार ने कहा कि फिल्म ने सिखाया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची सफलता है। छात्रा सौम्या ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। वहीं, छात्रा गौतम्या ने कहा कि छोटी उम्र में भी बड़े सपने और बड़े विचार हमें समाज के लिए कुछ करने की राह दिखा सकते हैं।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरणा, जिम्मेदारी और सेवा भावना का नया संदेश प्रसारित किया।
इसके अलावा ये फिल्म देहरादून के आईनोक्स, माल ऑफ देहरादून, पीवीआर सेंट्रियो माल और पीवीआर पैसिफ़िक माल में 24 सितम्बर तक प्रदर्शित की जा रही है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा से हुए नुकसान के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: आईआईटी रुड़की में उन्नत भारत अभियान के समन्वयकों के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

Related Stories

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026

RECENT POSTS

  • आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री August 25, 2026
  • प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श August 25, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद August 25, 2026

You may have missed

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.