Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारम्भ
  • UTTARAKHAND NEWS

नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारम्भ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 22, 2025 1 minute read
.

PIB Dehradun:-

हरिद्वार-सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारसन, हरिद्वार में भारत सरकार के ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारम्भ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर श्रीमती नीशू राठी, अध्यक्ष गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी तथा सुशील राठी उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नारसन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान देश के स्वास्थ्य जगत में क्रांति लाएगा।

शिविर में डॉ. मनोज द्विवेदी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजकेश पाण्डेय (मुख्य नेत्र सर्जन) तथा डॉ. राजीव रंजन तिवारी (मनोचिकित्सक) द्वारा विकलांगता शिविर का सफल संचालन किया गया। इसमें कुल 25 लाभार्थियों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त, डॉ. पृथा चौधरी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. शिखा सिंह (बाल रोग), डॉ. श्रद्धा मिश्रा (जनरल सर्जरी), डॉ. विशाखा, डॉ. कनिका शर्मा (दंत चिकित्सा) तथा डॉ. सचिन चौहान (पैथोलॉजी) द्वारा विशेष चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर में जनरल सर्जरी के 50, बाल रोग के 15, दंत रोग के 17, प्रसूति एवं स्त्री रोग के 43 तथा रक्तदान शिविर में 05 लाभार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जनरल ओपीडी में 470 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्होंने एक्स-रे, आरकेएसके, एएनसी, बाल रोग, दंत रोग तथा विकलांग प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारसन में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की सराहना की और केन्द्र को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचिन्तन गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तोमर एवं डॉ. उसमान, फार्मेसी अधिकारी अमरीश एवं कमलेश, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक अनुज भारद्वाज, एकाउंट कम-एडमिन ऑफिसर दिवांशु शर्मा, कनिष्ठ सहायक आकाश सैनी सहित डॉ. विकास भट्ट, डॉ. अमिता भारती, किशन पाल (आरकेएस काउंसलर) एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्वच्छता ही सेवा : मुनिकीरेती बागेश्वर, नंदप्रयाग और ज्योर्तिमठ में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Next: 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0 – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता August 23, 2026
  • चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी August 23, 2026
  • धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा August 22, 2026

You may have missed

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 23, 2026
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा
  • UTTARAKHAND NEWS

धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख
  • UTTARAKHAND NEWS

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.