Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अवरुद्ध सड़क मार्गों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अवरुद्ध सड़क मार्गों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 22, 2025 1 minute read
.

देहरादून-ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से प्रदेश में बरसात के कारण बंद हुई सड़कों तथा क्षतिग्रस्त ग्रामीण मोटर मार्गों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा कर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर तेजी से सड़कों और पुलों को सुचारू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बहाल हो सके। अधिकारियों ने अवगत कराया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश में कुल 89 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें गढ़वाल क्षेत्र में 70 और कुमाऊं मंडल में 19 सड़कें शामिल हैं। इन अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए गढ़वाल में 104 मशीनें तथा कुमाऊं में 63 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, पुलों इत्यादि का इस्टीमेट तैयार कर शासन से स्वीकृत कराएं और पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करें, ताकि स्थानीय जनता को आवागमन में असुविधा न हो। मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनारवाला–मालसी मार्ग, गाजियावाला, हल्दूवाला, घट्टीगोला में क्षतिग्रस्त पुल, किमाड़ी मोटर मार्ग व चामासारी में सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत क्यारा–धनोल्टी मोटर मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती आपदा में मसूरी–देहरादून मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल को रिकॉर्ड समय पर वैली ब्रिज तैयार करने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शाबाशी दी।

इस अवसर पर सीईओ यूआरआरडीए अभिषेक रोहिला, पीएमजीएसवाई मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मंजीत रावत, भूपेंद्र कठेत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0 – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, आपदा प्रभावितों को प्रदान की सहयोग राशि

Related Stories

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द November 20, 2026
  • CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट November 20, 2026

You may have missed

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.