Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” : उत्तराखण्ड में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का महाअभियान
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

“स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” : उत्तराखण्ड में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का महाअभियान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 22, 2025 1 minute read
.

-7,500 से अधिक शिविरों में अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

PIB DEHRADUN– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक, उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान बड़े पैमाने पर चला रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए एक संगठित आंदोलन बन चुका है।

उत्तराखंड में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर, 2025) के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केवल 22 सितम्बर, 2025 को ही प्रदेशभर में 1,487 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें से 29 विशेषज्ञ शिविर रहे। अभियान के दौरान अब तक कुल 7,547 शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 206 विशेषज्ञ शिविर शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 1,34,788 पुरुष और 2,12,168 महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

अभियान की मुख्य गतिविधियां
राज्य के 13 जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं:-

स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
एनीमिया, क्षय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग
निक्षय मित्र पंजीकरण
निःशुल्क दवा वितरण
पोषण एवं स्वच्छता पर परामर्श
महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं कौशल जागरूकता सत्र

गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच के तहत अब तक 79,040 पुरुष और 1,07,896 महिलाएं उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के लिए जांची गईं। इसी तरह, 69,632 पुरुष और 1,03,818 महिलाओं की मधुमेह (डायबिटीज) जांच की गई। कैंसर जांच (मुख, ग्रीवा और स्तन कैंसर) में 43,240 पुरुष तथा 1,29,998 महिलाएं शामिल हुईं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि

प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य (आरसीएच) कार्यक्रमों के अंतर्गत 39,748 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं, एनीमिया जांच में 8,581 पुरुष और 56,738 महिलाएं शामिल हुईं। बच्चों को कुल 27,612 पुरुष शिशुओं और 32,990 बालिकाओं को टीके लगाए गए।

निक्षय पोर्टल के माध्यम से टीबी (क्षय रोग) की जांच में अब तक 26,298 पुरुष और 38,029 महिलाएं जांची गईं। इसी अवधि में 2,086 पुरुष और 1,635 महिलाएं निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत हुईं।

सिकल सेल रोग की जांच के अंतर्गत 43 लोगों की स्क्रीनिंग हुई और 15 कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए अब तक 65,735 पुरुष और 1,10,562 महिलाओं को परामर्श (काउंसलिंग) प्रदान की गई।

आयुष्मान भारत/पीएम-जय योजना के अंतर्गत 2,586 पुरुषों और 4,283 महिलाओं को कार्ड जारी किए गए। ई-रक्तकोश (ब्लड बैंक) के अंतर्गत 38,310 रक्तदाता पंजीकृत हुए और 5,059 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

केंद्रीय सरकारी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और निजी संगठनों द्वारा भी इस अभियान में सहयोग किया जा रहा है। अब तक 8 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 8 विशेषज्ञ शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में 671 पुरुष और 1,255 महिलाओं ने जांच व उपचार की सेवाएं प्राप्त की हैं।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: देहरादून के प्रेमनगर में ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स
  • UTTARAKHAND NEWS

डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026

RECENT POSTS

  • डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स August 27, 2026
  • उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित August 27, 2026
  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात August 27, 2026

You may have missed

डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स
  • UTTARAKHAND NEWS

डीजीपी उत्तराखंड ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से संवाद किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से संवाद किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 27, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.