Skip to content
final logo GALAXY

728x90 (TOP) UCC dt. 27 January, 2026 to 21 February, 2026
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HOROSCOPE
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

admin September 30, 2025 1 minute read
Share This Post

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका टाउन हॉल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्थानीय नागरिकों का हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में सेवा और जनकल्याण के कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं पहुंचाना है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पिक्चर पैलेस स्थित मॉल रोड बाजार का भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों से संवाद करते हुए घटे हुए जी.एस.टी. दरों पर सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने उनसे आग्रह किया कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाएं, ताकि जनता सीधा लाभ उठा सके। बाजार भ्रमण के दौरान मसूरी के व्यापारियों और पर्यटकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटाई गई जी.एस.टी. दरों के लिए धन्यवाद दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस त्यौहारी सीजन में मोदी सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू ‘नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी.’ आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने के साथ-साथ व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और जनता को केंद्र में रखकर लिए गए फैसले ही भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह राणा, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई,अमित भट्ट, गोरी थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अष्टमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

Related Stories

  • UTTARAKHAND NEWS

HELLO

admin February 18, 2026 0
परिवार ही पहला विद्यालय – माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

परिवार ही पहला विद्यालय – माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी

admin February 17, 2026 0
डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही
  • UTTARAKHAND NEWS

डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही

admin February 15, 2026 0

VIDEO ADV

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/02/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • dfsfsfdsf February 19, 2026
  • HELLO February 18, 2026
  • परिवार ही पहला विद्यालय – माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी February 17, 2026

You may have missed

  • Horoscope

dfsfsfdsf

admin February 19, 2026 0
  • UTTARAKHAND NEWS

HELLO

admin February 18, 2026 0
परिवार ही पहला विद्यालय – माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

परिवार ही पहला विद्यालय – माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्रः मुख्यमंत्री धामी

admin February 17, 2026 0
डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही
  • UTTARAKHAND NEWS

डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही

admin February 15, 2026 0
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.