Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 15, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

भेंट के दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के अंतर्गत तैयार की गई स्वदेशी एलईडी लाइट्स की लड़ियां मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

समूह की महिलाओं ने अवगत कराया कि वे विगत कई वर्षों से रायपुर ग्रोथ सेंटर में एलईडी लाइट्स निर्माण का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी एलईडी लाइट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

महिला समूह ने दीपावली के अवसर पर अपने उत्पादों के लिए बाजार में स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने जीओसी सब एरिया को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए गढ़ी कैंट स्थित आर्मी कैंटीन परिसर में दिव्य ज्योति समूह को स्टॉल लगाने की अनुमति दिलाने का भरोसा दिया।

मंत्री की इस पहल पर समूह की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम और रचनात्मकता से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील की कि इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और देश में निर्मित वस्तुओं की खरीद कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर स्वाति नेगी, मेघा शर्मा, ममता कोठियाल, सुनीता, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोहित नौटियाल उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में किया जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.