Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 29, 2025 1 minute read
Share This Post

हल्द्वानी-उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर 1 नवंबर से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 नवंबर को हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और मंच व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत मंत्री जोशी ने नगर निगम सभागार में सैनिक कल्याण विभाग, नैनीताल जिला प्रशासन, सेना के अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों से उनके जिलों से सम्मेलन में आने वाले पूर्व सैनिकों की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क किया जाए।

मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मेलन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं तथा जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना है, उन्हें समय से आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का द्वार है और यहां सैनिक सम्मेलन का आयोजन होना गर्व की बात है। उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है, इसलिए सैनिकों के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह सम्मेलन भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हो।

इस दौरान मंत्री जोशी ने नगर निगम सभागार में जिले के पूर्व सैनिकों और विभिन्न सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर 6 नवंबर को आयोजित सैनिक सम्मेलन को सफल बनाएं।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्य, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, कर्नल पृथ्वीराज (सेना परिसर हल्द्वानी), मेजर आशीष (केआरसी रानीखेत) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 15 नवंबर को होगी ….
Next: 25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.