Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सीबीआई ने यूएई से उत्तराखंड के वांछित भगोड़े की वापसी का किया सफल समन्वय
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीआई ने यूएई से उत्तराखंड के वांछित भगोड़े की वापसी का किया सफल समन्वय

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 14, 2025 1 minute read
.

– सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृहमंत्रालय और यूएई प्राधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की

– उत्तराखंड पुलिस की टीम भगोड़े जगदीश पुनेठा को भारत लेकर लौटी

– ⁠जगदीश पुनेठा के विरुद्ध थाना पिथौरागढ़ में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के दर्ज़ हैं आरोप

PIB DDN-केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उत्तराखंड के वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफल समन्वय किया। भगोड़ा 13 नवम्बर 2025 को भारत वापस लाया गया।

रेड नोटिस के विषय जगदीश पुनेठा के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा थाना पिथौरागढ़ में दर्ज एफआईआर संख्या 239/2021 के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। यूएई भाग जाने के बाद सीबीआई और यूएई प्राधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उसे चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।

इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 06 मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के विरुद्ध रेड नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत उत्तराखंड पुलिस की एक टीम उसे भारत लाने हेतु यूएई गई और उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची।

इंटरपोल रेड नोटिस सभी देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित किए जाते हैं, ताकि वांछित भगोड़ों का पता लगाने और उनका लोकेशन ट्रैक करने में सहायता मिल सके।

भारत में राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) के रूप में, सीबीआई भारतपोल के माध्यम से सभी घरेलू कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इंटरपोल चैनलों द्वारा सहायता प्रदान करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनल के माध्यम से समन्वित प्रयासों के जरिए 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान खिलाते हुए जीत की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी

Related Stories

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन
  • UTTARAKHAND NEWS

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 11, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस October 12, 2026
  • सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम October 12, 2026
  • नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन October 11, 2026

You may have missed

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन
  • UTTARAKHAND NEWS

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 11, 2026
श्रद्धेय अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रद्धेय अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.