Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ‘एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना’ पर आईआईटी रुड़की ने किया जागरूकता सत्र का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

‘एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना’ पर आईआईटी रुड़की ने किया जागरूकता सत्र का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 24, 2025 1 minute read
.

PIB DEHRADUN-24 दिसंबर 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के डिज़ाइन नवाचार केंद्र द्वारा ‘एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना’ : उद्योग-अकादमिक अंतरफलक विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिज़ाइन विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी, तथा सिगड्डी ग्रोथ सेंटर, आईआईई सिडकुल, कोटद्वार के सहयोग से सिडकुल, कोटद्वार में संपन्न हुआ।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र एवं डिज़ाइन विशेषज्ञता/डिज़ाइन समुदाय को एक साझा मंच पर लाना है। इस योजना के अंतर्गत अनुभवी डिज़ाइनरों द्वारा वास्तविक समय की डिज़ाइन समस्याओं के लिए लागत-प्रभावी समाधान, नए उत्पादों का विकास, उनके सतत सुधार तथा मौजूदा/नए उत्पादों में मूल्य संवर्धन हेतु विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम का समन्वय प्रोफेसर इंदरदीप सिंह, अधिष्ठाता (अवसंरचना) एवं समन्वयक, डिज़ाइन नवाचार केंद्र, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा किया गया। उन्होंने एमएसएमई इकाइयों एवं अन्य सरकारी संगठनों से आए प्रतिभागियों के साथ एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना के विवरण साझा किए।

इस अवसर पर डॉ. एस. के. नेवार, संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख, विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी एवं देहरादून; अमित मोहन, सहायक निदेशक, विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी; सनी चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल, कोटद्वार; सोम नाथ गर्ग, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, पौड़ी; तथा भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून; टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड; एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रीय उद्योगों एवं एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम के दौरान हुई चर्चा से लाभ प्राप्त किया।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next: मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2025 का भव्य शुभारंभ, गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

Related Stories

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग October 1, 2026

You may have missed

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान
  • UTTARAKHAND NEWS

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.