Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस ने जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस ने जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 24, 2025 1 minute read
.

PIB DEHRADUN-24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, होटल गौरव, तहसील चौक, देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून एवं ऑल इंडिया कंज़्यूमर एंड इन्वेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “सशक्त उपभोक्ता – सतत एवं निष्पक्ष बाज़ार के लिए” रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक, अध्यक्ष, हिमालयन वेलनेस कंपनी ने अपने संबोधन में उपभोक्ता अधिकारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता ही गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी बाज़ार व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने मानकीकृत उत्पादों के उपयोग तथा उपभोक्ता संरक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर के.जी. बहल, अध्यक्ष, ऑल इंडिया कंज़्यूमर एंड इन्वेस्टर वेलफेयर ट्रस्ट, देहरादून द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों की पहचान करना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मानकीकरण उपभोक्ता सुरक्षा एवं उपभोक्ता विश्वास, दोनों को सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया ने BIS की गतिविधियों एवं उपभोक्ता संरक्षण में BIS की भूमिका पर एक तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने मानकीकरण प्रक्रिया, ISI मार्क के महत्व तथा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री सरिता त्रिपाठी, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर, BIS देहरादून द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के समग्र संचालन एवं सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए BIS की उपभोक्ता-केंद्रित पहलों पर प्रकाश डाला तथा BIS केयर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया एवं इसके लाभों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर डी.सी. बंसल, अधिवक्ता शमीम, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, सुश्री बलबीर नौटियाल, सुश्री राखी अग्रवाल एवं श्री राकेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना तथा सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकीकृत उत्पादों के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम श्री सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर 101 दिए जलाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: इंद्रमणि बडोनी  की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Related Stories

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ October 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग October 1, 2026

You may have missed

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान
  • UTTARAKHAND NEWS

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.