Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता
  • UTTARAKHAND NEWS

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 29, 2025 1 minute read
.

देहरादून-रायपुर ब्लॉक के आपदा प्रभावित 48 परिवारों को जिलाधिकारी सविन बसंल ने  ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए हैं। जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक में विगत 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
आज कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा रायपुर ब्लॉक के चिन्हित 48 बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह सहायता वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर को हुई भीषण आपदा के उपरांत रायपुर ब्लॉक के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली थी। इस आपदा में अनेक परिवारों को गंभीर क्षति पहुँची, कुछ परिवारों ने अपने परिजनों को खोया तथा कई परिवारों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे ही अत्यंत प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा राहत सहायता उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सितम्बर माह में आई आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ मानकों के अनुसार पीड़ितों को सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ आगे बढ़कर मानवीय मूल्यों के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और जनमानस की सहायता करती हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप भविष्य में भी विभिन्न एनजीओ एवं संगठनों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध संसाधनों से सहायता प्रदान की जाती रहेगी।
रायपुर ब्लॉक की कार्लीगढ़, धनौला, फूलेत, सरखेत एवं छमरौली ग्राम पंचायतों के चयनित बाढ़ प्रभावित परिवारों को आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, देहरादून में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राहत राशि वितरित की गई। संस्था द्वारा ₹15,000 प्रति परिवार की सहायता प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत आज कुल 48 परिवारों को चेक वितरित किए गए। यह राहत कार्य जिला प्रशासन, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के आपसी समन्वय से तैयार की गई सूची के आधार पर किया गया।
वेस्ट वॉरियर्स संस्था के नवीन कुमार सडाना ने बताया कि यह सहायता दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हो पा रही है तथा जैसे-जैसे अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त होगी, उसे चरणबद्ध रूप से अन्य प्रभावित परिवारों तक भी पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, अरुण सिंह, चंदन सुशील, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से मयंक शर्मा, नवीन कुमार सडाना, असलम खान, विनोद सोलंकी, पूजा, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चमोली में किसान सम्मेलन में सीएम धामी के साथ शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Next: आईआईटी रुड़की के 1975 बैच ने सार्थक योगदान के माध्यम से अपनी विरासत को और सशक्त किया

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन November 22, 2026
  • फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव November 22, 2026
  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.