Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 25, 2026 1 minute read
.

हल्द्वानी-प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से संबंधित प्रकरण का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु भी कार्य योजना तैयार की जाए।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी।

इस अवसर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, एडीएम राहुल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी एवं राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला
Next: 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया CM धामी ने

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.