Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 2, 2026 1 minute read
Share This Post

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को  रिलीज होने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से त्वरित अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग पर सब्सिडी, स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के अवसर, तथा स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म मानचित्र पर स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म नीति का उद्देश्य केवल फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी सिनेमा और रचनात्मक उद्योगों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
कार्यक्रम में विधायक श्री दुर्गेश लाल भी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को रेल बजट में 4 हजार 769 करोड़ का हुआ आवंटन
Next: जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Related Stories

4,400 श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

4,400 श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026
PIB Dehradun Organises Regional Media Workshop “Vartalap” in Pithoragarh
  • UTTARAKHAND NEWS

PIB Dehradun Organises Regional Media Workshop “Vartalap” in Pithoragarh

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026
अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार
  • UTTARAKHAND NEWS

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • 4,400 श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने June 20, 2026
  • PIB Dehradun Organises Regional Media Workshop “Vartalap” in Pithoragarh June 20, 2026
  • अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार June 20, 2026

You may have missed

4,400 श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

4,400 श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026
PIB Dehradun Organises Regional Media Workshop “Vartalap” in Pithoragarh
  • UTTARAKHAND NEWS

PIB Dehradun Organises Regional Media Workshop “Vartalap” in Pithoragarh

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026
अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार
  • UTTARAKHAND NEWS

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है: देहरादून में लेखक शशि रंजन कुमार ने रखे विचार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 20, 2026
मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना होने जा रहा है सच
  • HARYANA NEWS

मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना होने जा रहा है सच

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 18, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.