Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • DM सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया गया जागरूकता अभियान
  • UTTARAKHAND NEWS

DM सविन बंसल के निर्देशन में रायपुर क्षेत्र के विद्यालयों में बाल अधिकारों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 6, 2026 1 minute read
.

देहरादून-जनपद देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में बाल अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

यह जागरूकता अभियान राजकीय इण्टर कॉलेज रायपुर देहरादून, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर देहरादून एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, अनाथ प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना, दत्तक ग्रहण विनियम 2022, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, विधवा पेंशन योजना तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े गुड टच एवं बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, संरक्षण अधिकारी सम्पूर्णा भट्ट, तथा सामाजिक कार्यकर्ता कविता पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त जागरूकता अभियान में राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर देहरादून के लगभग 230 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक बनाना रहा, जिसे प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण
Next: डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर परखी निर्माण कार्यों की प्रगति

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.