Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।
  • UTTARAKHAND NEWS

आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 13, 2026 1 minute read
आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।
Share This Post

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोहिया नगर, ओगल भट्टा, प्रेम नगर, कावली रोड, पटेल नगर, चंदन नगर और मोहब्बेवाला बस्तियों में निवासरत महिलाओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था।आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।

शिविर में महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित शैक्षिक वीडियो भी दिखाई गई।

इस जागरूकता शिविर में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वार्ड 78, सुभाष नगर, देहरादून के पूर्व प्रधान और पार्षद अभिषेक परमार, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून की ओर से रश्मि बिष्ट, सम्पूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार (संरक्षण अधिकारी), आशा कण्डारी (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी) तथा सरफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने किया।

मीना बिष्ट ने बताया कि समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय
Next: प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत सरोना में कैबिनेट मंत्री की उपस्थित में एडीएम ने सुनी जन समस्याएं ।

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.