Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण हर हाल में हो जाएगा 31 मार्च तक
  • UTTARAKHAND NEWS

आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण हर हाल में हो जाएगा 31 मार्च तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 21, 2026 1 minute read
आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण हर हाल में हो जाएगा 31 मार्च तक
.

देहरादून-राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण 31 मार्च तक हर हाल में हो जाएगा। प्राधिकरण द्वारा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्मिकों को भी खास तौर पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से संचालित ट्रांजिक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों, दावों के त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण व अन्य कारणों से वर्ष 2024-25 से आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के हजारों मामले लंबित थे। उनके निस्तारण के लिए अब मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। आगामी 31 मार्च तक शत-प्रतिशत दावों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अध्यक्ष ने बताया कि आयुष्मान योजना की गतिविधियां संचालित करने हेतु पूर्व में एनएचए द्वारा संचालित टीएमएस 1 पोर्टल पर काम किया जाता था। बाद में इसे टीएमएस 2.0 में अपग्रेड किया गया। पहले पोर्टल का सारा डाटा नए पोर्टल पर शिफ्ट हुआ तो इस प्रक्रिया के शुरूआती दौर में तमाम तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी व अन्य बाधाओं के कारण अस्पतालों का भुगतान नहीं हो पाया। और अस्पतालों के दावे बड़ी तादाद में लंबित हो गए।
नई व्यवस्थाओं में लंबित दावों के निस्तारण हेतु क्लेम रिब्यू कमेटी (सीआरसी) व मेडिकल ऑडिट कमेटी (एमएसी) की व्यवस्था एनएचए द्वारा दी गई है। अब पोर्टल पर योजना की सारी प्रक्रिया नियमित व सुचारू हो गई है। यह कमेटी लंबित दावों की समीक्षा करेंगी और जो दावे सही पाए जाएंगे उनका तत्काल भुगतान हो जाएगा। सीआरसी व एमएसी को अभियान मोड में कार्य कर लंबित मामलों का 31 मार्च तक निस्तारित करने का लक्ष्य दिया गया है।
प्राधिकरण की क्लेम निदेशक डा सरोज नैथानी ने बताया कि सीआरसी में 65 हजार व एमएसी में 55 हजार से अधिक मामले लंबित थे। इनके निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आठ हजार से अधिक मामलों का निस्तारण कर भुगतान की प्रक्रिया कर दी गई है। निर्धारित समय पर लक्ष्य हासिल कर दिया जाएगा।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएंः नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर
Next: दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला: मुख्यमंत्री

Related Stories

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह October 2, 2026
  • गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम October 2, 2026
  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026

You may have missed

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.