Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण।
  • UTTARAKHAND NEWS

संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 26, 2026 1 minute read
संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण।
.

संयुक्त सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. महेन्द्र कुमार ने 24 एवं 25 फरवरी, 2026 को जनपद देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव ने विकासखण्ड डोईवाला अंतर्गत पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जौलीग्रांट-2, रायपुर विकासखण्ड स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वीरपुर में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त सचिव ने तीन प्रमुख सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। विद्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छक की नियुक्ति अनिवार्य की जाए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूर रखने तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीएम श्री विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सतत प्रयास किए जाएं तथा आधारभूत संरचना के विकास के लिए जिला योजना में आवश्यक संसाधनों की मांग प्रस्तावित की जाए।

निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड डोईवाला में उपजिलाधिकारी सुश्री अर्पणा ढौंडियाल, रायपुर विकासखण्ड में उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार ढौंडियाल, नोडल अधिकारी श्री अवनींद्र बडथ्वाल, श्री रोहित बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भ्रमण दल के साथ निदेशक (माध्यमिक)/अपर राज्य परियोजना निदेशक श्री मुकुल कुमार सती, श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई, सुश्री सुनीता भट्ट, श्री चंद्र प्रकाश पाल एवं श्रीमती रीता रानी भी उपस्थित रहीं।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महिला कल्याण विभाग द्वारा अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
Next: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन November 22, 2026
  • फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव November 22, 2026
  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
  • UTTARAKHAND NEWS

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 22, 2026
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.