Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत
  • UTTARAKHAND NEWS

एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 15, 2026 1 minute read
एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत
.

देहरादून-जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद की समस्त गैस एजेंसियों पर एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत किया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस एजेंसियों एवं गोदामों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना तथा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ने सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में आवंटित गैस एजेंसियों का भ्रमण कर गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि गैस सिलेंडर का वितरण केवल होम डिलीवरी और ओटीपी सत्यापन के माध्यम से ही किया जाए।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी गैस एजेंसियों एवं गैस गोदामों पर होम डिलीवरी से संबंधित फ्लैक्स एवं सूचना पट्ट चस्पा कर दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था की जानकारी मिल सके। इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से गैस एजेंसियों एवं गोदामों पर लगने वाली भारी भीड़ में भी कमी देखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण के समय ओटीपी आधारित सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जनमानस से अपील की है कि वे किसी प्रकार की घबराहट न दिखाएं। जनपद में गैस की पर्याप्त एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
गैस आपूर्ति अथवा वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है-CM धामी
Next: मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ

Related Stories

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 26, 2026
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026

RECENT POSTS

  • ‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री August 26, 2026
  • आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री August 25, 2026
  • प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श August 25, 2026

You may have missed

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक देवताओं की परंपरा को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 26, 2026
आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.