Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 17, 2026 1 minute read
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न
.

PIB Dehradun-उत्तराखंड में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी कड़ी में नगर पंचायत झबरेड़ा के अंतर्गत चार्ज झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का संचालन एफटी सौरव कुमार एवं सुनील कुमार पाल द्वारा किया गया।

इसी क्रम में बिरोंखाल एवं चौबट्टाखाल में भी एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण/बैठकों का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नगर पालिका परिषद मंगलौर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि बीएचईएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने हेतु स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरशन) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के साथ संवाद भी स्थापित किया गया। इस क्रम में उप निदेशक आर. के. बनवारी द्वारा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रसार भारती–दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भट्ट, उप-निदेशक कुलभूषण कुमार, क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीना तथा पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्दरियाल से भी मुलाकात कर स्टाफ एवं आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।

इन सभी गतिविधियों के माध्यम से जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक समन्वय, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार नागरिकों से अपील करती है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून शहर के यातायात संतुलन को लेकर देहरादून मोबिलिटी प्लान की बैठक ली मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने
Next: सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित यात्रा सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री

Related Stories

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द November 20, 2026
  • CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट November 20, 2026

You may have missed

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.