Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026 1 minute read
उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Share This Post

-देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

देहरादून-प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

अचानक बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। साथ ही वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम निदेशक सी.एस. तोमर ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 5 मई तक कुछ जनपदों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Related Stories

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट April 29, 2026
  • CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग April 29, 2026
  • कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने April 29, 2026

You may have missed

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.