Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 18, 2026 1 minute read
उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता
.

PIB Dehradun-सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीज़ल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि उत्तराखंड में समग्र आपूर्ति स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं पर्याप्त है। टर्मिनलों एवं डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है तथा राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्थिति पर लगातार निकटता से निगरानी रखी जा रही है।

तेल उद्योग द्वारा लॉजिस्टिक्स, स्टॉक मूवमेंट एवं रिटेल संचालन के संबंध में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरे क्षेत्र में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आमजन से अनुरोध है कि वे निश्चिंत रहें तथा सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखें।

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बावत चिंता का कोई कारण नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विनम्र अपील करते हुआ कहा कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें। साथ ही ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें.

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: “यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस: डॉ. आर राजेश कुमार
Next: DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

Related Stories

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ July 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की July 16, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण July 16, 2026

You may have missed

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.