Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी
  • UTTARAKHAND NEWS

जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 30, 2026 1 minute read
जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी
.

देहरादून-जनपद देहरादून में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के पैट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण भी किया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 167 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन (आईओसीएल) के 72, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 34, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के 41, नायरा के 10 तथा रिलायंस के 18 पेट्रोल पंप शामिल हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर तेल कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी प्राप्त की जा रही है। 29 मई, 2026 की स्थिति के अनुसार जनपद के पेट्रोल पंपों पर 2526 किलोलीटर पेट्रोल तथा 2074 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है तथा कहीं भी आपूर्ति प्रभावित होने की कोई सूचना नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल-मुख्यमंत्री धामी
Next: सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित October 13, 2026
  • जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश October 13, 2026
  • अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस October 12, 2026

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 13, 2026
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस
  • UTTARAKHAND NEWS

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.