Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • अभिनेता राकेश बेदी को मुख्यमंत्री धामी ने अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

अभिनेता राकेश बेदी को मुख्यमंत्री धामी ने अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 24, 2026 1 minute read
अभिनेता राकेश बेदी को मुख्यमंत्री धामी ने अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
.

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में  आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से अभिनेता राकेश बेदी को सम्मानित एवं अमर उजाला उत्तराखंड एचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है। राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार, यात्रा समाप्त होते ही अगली यात्रा की तैयारी शुरू कर देती है।उन्होंने बताया इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने यात्रा पूरी की है। सीमांत क्षेत्र आदि कैलाश में पहले महज 400 से 500 लोग यात्रा में पहुंचते थे। पर अब यह संख्या बढ़कर इस वर्ष 45 हज़ार हो गई है। इसके साथ अब श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में के लिए भी उत्तराखंड आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे। देवभूमि की आस्था श्रद्धा से कोई खिलवाड़ ना करें। उन्होंने कहा भविष्य के लिए उत्तराखंड को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढियां को सुरक्षित उत्तराखंड मिलना चाहिए। उत्तराखंड में अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई राजस्व अभिलेख देखकर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा अतिक्रमण पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा समान नागरिक संहिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की शुरुवात है। 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता को वचन दिया था कि पुनः सरकार बनने पर यूसीसी लागू होगा। राज्य सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के साथ अन्य प्रदेशों में भी यूसीसी लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार सालों में 33 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। यह सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के आधार पर हुई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है।जिसके बाद युवाओं में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना जैसी तमाम योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष नाता है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्या, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, प्रबंध निदेशक अमर उजाला तन्मय माहेश्वरी, अमर उजाला समूह के प्रेसिडेंट वरुण माहेश्वरी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रधान संपादक डॉ. इंदुशेखर पंचोली, स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह October 2, 2026
  • गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम October 2, 2026
  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026

You may have missed

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.