Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026 1 minute read
टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक
.
देहरादून-मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन से सम्बन्धित उच्च स्तरीय समिति की बैठकों में एमडी टीएचडीसी को स्पेशल इनवाइटी के रूप में डीएम टिहरी को भी शामिल किया जाए। साथ ही, टिहरी लेक प्रोजेक्ट को एक कैची सा नाम दिया जाए, जो लोगों की जुबान पर बस जाए और बोलना आसान हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ ही टिहरी लेक प्रोजेक्ट को अधिकतम नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए तैयार की जाने वाली एसटीपी को भी सोलर पॉवर से संचालित किए जाने हेतु सोलर प्लांट लगाए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी लेक के आसपास कुछ गांवों को उत्तराखण्ड के क्राफ्ट, कल्चर, हेरिटेज की थीम से जोड़ते हुए ट्रेडिशनल विलेज के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने इस प्रकार के मॉडल विलेज को आजीविका से जोड़ते हुए लोकल हितधारकों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये कॉन्सेप्ट हमें सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के लिए लागू करना चाहिए।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत् बनायी जाने वाली प्रत्येक सम्पत्ति के संचालन एवं रखरखाव की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए योजना में हितधारकों को जोड़ते हुए आय सृजन गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने टिहरी झील में बोटिंग और जेटी के संचालन के लिए वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर झील की क्षमता का आंकलन करते हुए सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि काम फेजवाईज किया जा सकता है, परन्तु सम्पूर्ण योजना एक बार में तैयार की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने म्यूजियम की थीम का निर्माण टिहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए की जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी टिहरी का राजशाही इतिहास, लोककला एवं लोकसंस्कृति सहित पुरानी टिहरी का 3डी मॉडल भी शामिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. वी. षणमुगम एवं धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी
Next: उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 9, 2026
उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 8, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी July 10, 2026
  • टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक July 10, 2026
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी July 9, 2026

You may have missed

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026
टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 10, 2026
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 9, 2026
उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.