Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026 1 minute read
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत
.

लखनऊ-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति, साहित्य-संवर्धन तथा लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में हिमालय संग्रहालय की स्थापना सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
‌ डॉ. निशंक ने मुख्यमंत्री से चिरगाँव, झाँसी स्थित राष्ट्रकवि, पद्मभूषण श्री मैथिलीशरण गुप्त जी के पैतृक आवास को ‘राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त संग्रहालय’ के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए इस दिशा में ₹4 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।
डॉ. निशंक ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी का साहित्य भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना और देशभक्ति की भावना का सशक्त स्वर रहा है। उनके पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाना उनकी साहित्यिक विरासत और राष्ट्रभक्ति की चेतना को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भेंट के दौरान डॉ. निशंक ने हिमालय की गोद में अवस्थित भारत के पहले ‘लेखक गाँव’ (थानो, देहरादून) में आयोजित होने वाले ‘लेखक गाँव अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026’ हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए लेखक गाँव पधारने का आश्वासन दिया।
डॉ. निशंक ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने
Next: लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं August 15, 2026
  • लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता August 15, 2026
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत August 15, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.