Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026 1 minute read
डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
.

देहरादून-जनपद के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आयोजित होने वाले जागरा मेला-2026 को इस वर्ष विशेष रूप से भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। मेले का आयोजन वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आयोजित होने वाले जागरा मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आगामी 13 एवं 14 सितम्बर 2026 को हनोल में जागरा मेले का आयोजन किया जाएगा। 13 सितम्बर की रात्रि को पारंपरिक जागर कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 14 सितम्बर को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि हनोल मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक मेले में पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं समन्वय के साथ करें। उन्होंने मेले को वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर आकर्षक, व्यवस्थित एवं यादगार स्वरूप देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं वाहनों की संभावित संख्या को देखते हुए पूर्व से ही प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था भी पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कार्मिकों की तैनाती की जाए। मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मोबाइल टॉयलेट एवं अस्थायी शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हनोल मेला क्षेत्र तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं सड़क की मरम्मत, पैचवर्क, सफाई अथवा अन्य सुधार कार्य की आवश्यकता है, उसे मेला प्रारम्भ होने से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान वाहनों की ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक परिवहन एवं अन्य वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मेला स्थल पर समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहे तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी तकनीकी खराबी अथवा आपात स्थिति की दशा में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी पूर्व से तैयार रखने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूर्ण करें। विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मेला आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविन्द्र जुवांठा, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर विवेक सिंह कुटियाल, सदर स्याणा चमन सिंह, वरिष्ठ सदस्य चंदन राजगुरू, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत सहित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, जल संस्थान, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
Next: देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख

Related Stories

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’
  • UTTARAKHAND NEWS

’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026

RECENT POSTS

  • देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख September 3, 2026
  • डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश September 3, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं September 3, 2026

You may have missed

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’
  • UTTARAKHAND NEWS

’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.