Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026 1 minute read
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
.

अब तक 953 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 306 पर चालान; 1.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 306 किलो प्लास्टिक जब्त

देहरादून-पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। इन अधिकारियों द्वारा अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 953 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 403 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें 306 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए तथा कुल 1.14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रवर्तन अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। अब तक 306.12 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर उसे नष्ट किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाकर शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

जागरूकता के साथ कार्रवाई का संदेश
जिला प्रशासन की ओर से प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग से बचकर और उसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाकर आमजन स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त देहरादून के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Related Stories

डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’
  • UTTARAKHAND NEWS

’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026

RECENT POSTS

  • देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख September 3, 2026
  • डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश September 3, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं September 3, 2026

You may have missed

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम ने हनोल मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’
  • UTTARAKHAND NEWS

’पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 3, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.