Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
  • UTTARAKHAND NEWS

पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026 1 minute read
पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
.

-पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति

-गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार हेतु ₹5 लाख की सहायता की संस्तुति

-चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह की दर से मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की संस्तुति

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक सूचना निदेशालय में आयोजित की गई। सूचना महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की तथा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों तथा उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित कर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों एवं उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

Related Stories

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026
क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में पाँच दिवसीय प्रौद्योगिकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में पाँच दिवसीय प्रौद्योगिकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 24, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय October 25, 2026
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया October 25, 2026
  • क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में पाँच दिवसीय प्रौद्योगिकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन October 25, 2026

You may have missed

पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
  • UTTARAKHAND NEWS

पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026
क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में पाँच दिवसीय प्रौद्योगिकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर में पाँच दिवसीय प्रौद्योगिकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2026
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 24, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.