Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026 1 minute read
बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
.

PIB Dehradun-मंगलवार को मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अगले चरण में यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को जागरूक किया।

इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ अतिथियों के समक्ष रखीं। अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी, श्री अक्षत बिजल्वाण एवं श्री आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख, चंबा विकासखंड;  नलिन भट्ट, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी तथा मनीष राणा, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए. बोडाई, प्रो. जे.डी.एस. नेगी (एडीएसडब्ल्यू), डॉ. शंकर लाल (वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी), प्रो. के.सी. पेटवाल (खेल अधिकारी) तथा प्रो. यू.एस. नेगी (मुख्य प्रॉक्टर) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रविन्द्र चौहान, सुश्री शिवानी मनवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए. बोडाई ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक विषय पर जानकारी प्राप्त करने, अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त करने तथा संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। यह पहल युवाओं की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next: 28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Stories

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • UTTARAKHAND NEWS

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026
मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 2, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन November 3, 2026
  • 28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 3, 2026
  • बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग November 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • UTTARAKHAND NEWS

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026
बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

बादशाहीथौल में एसआईआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 3, 2026
मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.