Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह
  • UTTARAKHAND NEWS

रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026 1 minute read
रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह
.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर की ‘बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स’ कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह बना ली है। इस लिस्ट में फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से होगा। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

इससे पहले ‘रामायण’ 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की दो कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में भी जगह बना चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए यह एक और अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में शामिल हुई ‘रामायण’
‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की ‘बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स’ कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह बनाई है। इस लिस्ट में कुल 20 फिल्मों को शामिल किया गया है। हालांकि, एकेडमी आमतौर पर यह टॉप 20 लिस्ट पब्लिकली जारी नहीं करती है। रिपोर्ट के अनुसार, एकेडमी की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने वोटिंग के अगले राउंड में पहुंचने वाली 20 फिल्मों के मेकर्स को इसकी जानकारी दी है।

इन हॉलीवुड फिल्मों से होगा ‘रामायण’ का मुकाबला
ऑस्कर की इस लिस्ट में ‘रामायण’ के साथ हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘डिस्क्लोजर डे’, एलेजांद्रो इनारितु की ‘डिगर’ और डीसी स्टूडियो की ‘सुपरगर्ल’ शामिल हैं। इसके अलावा मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। यानी विजुअल इफेक्ट्स के मामले में ‘रामायण’ को कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से मुकाबला करना होगा।

‘ड्यून’ और क्रिस्टोफर नोलन का रहा है शानदार रिकॉर्ड
विजुअल इफेक्ट्स के मामले में डेनिस विलेन्यूवे की ‘ड्यून’ फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। ‘ड्यून’ और ‘ड्यून: पार्ट टू’ दोनों ही फिल्मों ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। वहीं, क्रिस्टोफर नोलन भी इस कैटेगरी में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी फिल्में ‘इंसेप्शन’, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘टेनेट’ इस कैटेगरी में तीन ऑस्कर जीत चुकी हैं। दूसरी ओर, मार्वल की 14 फिल्में पहले इस कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर चुकी हैं, लेकिन उनमें से कोई भी ऑस्कर नहीं जीत पाई।

‘RRR’ भी बना चुकी है टॉप 20 में जगह
इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ भी ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 लिस्ट में शामिल हुई थी। हालांकि, फिल्म को इस कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन नहीं मिला था। लेकिन ‘RRR’ ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया था। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला था।

कब जारी होगी ऑस्कर की फाइनल शॉर्टलिस्ट?
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए शुरुआती वोटिंग 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद एकेडमी 15 दिसंबर को ऑफिशियल शॉर्टलिस्ट जारी करेगी। वहीं, ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 21 जनवरी 2027 को की जाएगी।

‘बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स’ के लिए टॉप 20 की पूरी लिस्ट:
    एवेंजर्स: डूम्सडे
    बैकरूम्स
    डिगर
    डिस्क्लोजर डे
    ड्यून: पार्ट थ्री
    गोडजिला माइनस जीरो
    हार्ट ऑफ द बीस्ट
    द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग
    जुमांजी: ओपन वर्ल्ड
    मोआना
    द मॉस्किटो बाउल
    द ओडिसी
    प्रोजेक्ट हेल मैरी
    रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड
    द शीप डिटेक्टिव्स
    स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
    स्टार वार्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु
    सुपरगर्ल
    व्हेलफॉल
    वाइल्डवुड

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी ‘रामायण’ को मिली दो जगह
ऑस्कर से पहले ‘रामायण’ 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में भी जगह बना चुकी है। क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन (CCA) ने फिल्म को दो कैटेगरी-बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन में शामिल किया है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट कैटेगरी में फिल्म का मुकाबला ‘गॉडजिला माइनस जीरों’, ‘द ओडिसी’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘वेरवुल्फ’ और ‘द शीप डिटेक्टिव्स’ जैसी फिल्मों से होगा। वहीं, बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेरगी में ‘रामायण’ को ‘ड्यून: पार्ट थ्री’, ‘द फ्यूरियस’, ‘द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ’, ‘होप’, ‘योर मदर योर मदर योर मदर’ और ‘रेजिडेंट ईविल’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करना होगा।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल
Next: जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र…

Related Stories

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान
  • UTTARAKHAND NEWS

सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?
  • UTTARAKHAND NEWS

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP November 26, 2026
  • सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान November 26, 2026
  • DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? November 26, 2026

You may have missed

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान
  • UTTARAKHAND NEWS

सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?
  • UTTARAKHAND NEWS

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने
  • UTTARAKHAND NEWS

Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.