Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
  • UTTARAKHAND NEWS

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026 1 minute read
वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
.

नई दिल्ली
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की क्रिकेट जगत में चर्चा है। 15 वर्षीय ओपनर जब लय में होता है तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर देता है। उन्होंने हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए ऐतिहासिक डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल हैं। यह लिस्ट-ए में सबसे तेज दोहरा शतक है। इंडिया-ए ने 250 रनों का टारगेट 14.2 ओवर में चेज कर लिया था। भारतीय क्रिकेट के ‘वंडर ब्वॉय’ सूर्यवंशी की दमदार पारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक हैरतअंगेज भविष्यवाणी की है।

वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रन की पारी
पीटरसन ने कहा है कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में 500 रन की पारी खेलेंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक, सूर्यवंशी अगले पांच सालों के अंदर यह कारनामा अंजाम देंगे। पीटरसन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं भविष्यवाणी करता हूं कि वैभव अगले 5 सालों में किसी टेस्ट मैच में 500 रन बनाएगा।” बता दें कि सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 10 टी20 मैचों में 295 रन बनाए हैं, जिसमें 29.50 का औसत रहा। उन्होंने भारत की ओर से अब तक टेस्ट और वनडे मैच नहीं खेला है। बता दें कि टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 582 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 400 रन बनाए थे। उन्होंने 43 चौके और चार छक्के लगाए थे।
   
सूर्यवंशी ने दोहरे शतक के बाद किया ये खुलासा
सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद खुलासा किया था कि यूएई के खिलाफ मैच से पहले अपने आदर्श युवराज सिंह से फोन पर 30 मिनट की बातचीत से उन्हें अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करके फिर से फोकस करने में मदद मिली। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”मैंने करीब आधे घंटे तक युवराज सिंह सर से बात की। उन्होंने बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ बताया। मैं कुछ चीजों को लेकर चिंतित था और मैंने उनसे खुलकर बात की कि मुझे ये दिक्कत आ रही है।” उन्होंने कहा, ”करीब आधे घंटे तक उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया। उन्होंने यही कहा कि अगर मैं 20 गेंद खेल गया तो स्कोर बहुत अलग होगा। उन्होंने तकनीकी चीजों के बारे में भी बताया जिससे काफी मदद मिली।”

 

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान
Next: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

Related Stories

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
  • UTTARAKHAND NEWS

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP November 26, 2026
  • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… November 26, 2026
  • अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी November 26, 2026

You may have missed

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
  • UTTARAKHAND NEWS

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी
  • UTTARAKHAND NEWS

मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.