Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • UPCL ने हर्षिल घाटी में आपदा के बाद न्यूनतम समय में बहाल की बिजली आपूर्ति
  • UTTARAKHAND NEWS

UPCL ने हर्षिल घाटी में आपदा के बाद न्यूनतम समय में बहाल की बिजली आपूर्ति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2025 1 minute read
.
उत्तरकाशी/देहरादून-उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल घाटी में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण विद्युत तंत्र पूरी तरह ठप हो गया था। लगातार भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से पोल, तार, ट्रांसफार्मर और उपसंस्थानों को गंभीर क्षति पहुँची तथा सड़क मार्ग बाधित होने से राहत सामग्री और उपकरण पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बन गया। इस विकट परिस्थिति में उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में विद्युत आपूर्ति बहाल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
यह कार्य दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में 125 केवीए क्षमता के डीजल जनरेटर सेट को देहरादून एयरपोर्ट से चिन्यालीसौड़ होते हुए हर्षिल तक एयरलिफ्ट किया गया। इसके साथ ही कंडक्टर, पोल, सर्विस लाइन, इंसुलेटर और अन्य आवश्यक उपकरण भी हवाई मार्ग से भेजे गए। इस प्रक्रिया में हेलीकॉप्टर से भारी सामग्री की ढुलाई की गई, जिसके लिए सेना और प्रशासन के साथ समन्वय/तालमेल रखा गया। UPCL की 10 सदस्य दलों की टीम को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से विद्युत सामग्री के साथ  हर्षिल घाटी तक पहुँचाया गया।दूसरे चरण में UPCL के इंजीनियरों और लाइनमैनों ने हाई अलर्ट मोड में मौके पर दिन-रात काम करते हुए क्षतिग्रस्त पोल और तारों को बदला, नई सर्विस लाइनों को जोड़ा और DG सेट के माध्यम से अस्थायी आपूर्ति शुरू की। इसके अतिरिक्त, सौर ऊर्जा तथा माइक्रो हाइड्रो ग्रिड को भी जोड़ा गया, जिससे घाटी में स्थिर और सतत बिजली उपलब्ध कराई जा सकी। बता दें कि माइक्रो हाइड्रो ग्रिड से 25 किलो वॉट का ऊर्जा उत्पादन हो रहा है जिससे माँ गंगा जी के शीतकालीन स्थल मुखवा गाँव में विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
इस पूरी प्रक्रिया में जटिल मौसम, लगातार वर्षा, ठंड और ऊंचाई पर काम करने जैसी चुनौतियों को पार किया गया। हेलीकॉप्टर से भारी उपकरण और सामग्री ले जाना तकनीकी और लॉजिस्टिक दृष्टि से जटिल था, लेकिन UPCL टीम ने इसे सफलतापूर्वक सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समयावधि में कार्य पूर्ण किया गया। स्थानीय प्रशासन, सेना और जनता के सहयोग से आपातकालीन पावर बैकअप तुरंत उपलब्ध कराया गया।
UPCL के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि “हर्षिल घाटी में बिजली बहाल करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन हमारी टीम ने त्वरित कार्य कर इसे संभव कर दिखाया। एयरलिफ्ट ऑपरेशन, हाई-ऑल्टिट्यूड फील्ड वर्क और माइक्रो हाइड्रो ग्रिड के संयोजन से यह उपलब्धि हासिल हुई है।” UPCL इस सफलता को जन सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में देखता है और आपदा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु हम कटिबद्ध है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, धराली में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण
Next: दो हजार लीटर डीजल हर दिन भेजा जाएगा धराली-बगौली

Related Stories

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी November 26, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द November 26, 2026
  • दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन November 26, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
  • UTTARAKHAND NEWS

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.