Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • दो हजार लीटर डीजल हर दिन भेजा जाएगा धराली-बगौली
  • UTTARAKHAND NEWS

दो हजार लीटर डीजल हर दिन भेजा जाएगा धराली-बगौली

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2025 1 minute read
Share This Post
देहरादून-सचिव गृह शैलेश बगौली शाम करीब 07ः00 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी  प्रशांत आर्या से दिनभर के रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। हर्षिल तथा धराली में डीजल की किल्लत न हो, इसके लिए सचिव गृह ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त श्री पीएस पांगती को हर दिन 2000 हजार लीटर डीजल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 20 से 25 रसोई गैस के सिलेंडर भी हर्षिल तथा धराली में भेजने को कहा।
शैलेश बगौली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर्षिल घाटी में खाद्य सामग्री की किल्लत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जब तक सड़कें बहाल नहीं होती तब तक घोड़े और खच्चरों के जरिये आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने बीआरओ के अनुरोध पर धराली में जल पुलिस को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जल्द से जल्द नाव भेजने के निर्देश दिए।
सचिव गृह ने बताया कि शनिवार को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए गए। शनिवार को कुल 480 लोगों को हर्षिल तथा नेलांग से लाकर जौलीग्रांट, मातली तथा चिन्यालीसौड़ से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 06 अगस्त से 09 अगस्त के मध्य चार दिनों में 1126 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यूकाडा तथा सेना के हेलीकॉप्टरों ने कुल 128 सॉर्टी की। इन चार दिनों में विभिन्न हेलीकॉप्टरों द्वारा कुल 257 सार्टी की गई हैं।
इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UPCL ने हर्षिल घाटी में आपदा के बाद न्यूनतम समय में बहाल की बिजली आपूर्ति
Next: मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.