Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान : कुमाऊँ मंडल में बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान : कुमाऊँ मंडल में बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 17, 2025 1 minute read
Share This Post

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड में नशा मुक्त अभियान तेज़ी से जारी है। कुमाऊँ मण्डल में लगातार छापेमारी अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री के दिशा-निर्देशों व स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रक विभाग और STF की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाँच मेडिकल स्टोर खंगाले गए। इनमें तीन मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएँ पाई गईं, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया। एक मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय तत्काल रोकते हुए फर्म को मौके पर बंद करा दिया गया।

सबसे गंभीर मामला केजीएन मेडिकल स्टोर का सामने आया, जहाँ से Tramadol के 947 कैप्सूल बरामद किए गए। स्टोर स्वामी कोई बिल या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में औषधि विभाग ने फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। साथ ही NDPS Act 1985 के अंतर्गत अलग से कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मेडिकल स्टोर को मौके पर सील कर दिया गया।इस कार्रवाई में औषधि नियंत्रक विभाग, तहसील प्रशासन और STF की टीमें शामिल रहीं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे व अधोमानक दवाइयों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी ने आज ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का किया शुभारंभ
Next: मंत्री जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर राहत कार्यों के निर्देश दिए

Related Stories

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी April 22, 2026
  • संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक April 22, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं April 22, 2026

You may have missed

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.