Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मंत्री जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर राहत कार्यों के निर्देश दिए
  • UTTARAKHAND NEWS

मंत्री जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर राहत कार्यों के निर्देश दिए

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 18, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मजाडा और कार्लीगाड़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्लीगाड़ में आपदा के चलते लापता हुए लोगों की खोजबीन एसडीआरएफ और जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर की जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी मजाडा, कार्लीगाड़ निवासी मोर सिंह के घर भी पहुंचे और आपदा में लापता अंकित (22 वर्ष) के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ में आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी भेंट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ लापता लोगों को खोजने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने सहस्त्रधारा में पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों और पुलों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने बोंठा, सरोना, भीतरली, किमाड़ी, मजाडा और कार्लीगाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों की अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता से खोलने तथा आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धनौला और नगला हटनाला में राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काठ बंगला में प्रभावितों को सहायता राशि के चेक भी भेंट किए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अरविंद तोपवाल, अनुज कौशल, यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रोहिला, मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान : कुमाऊँ मंडल में बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Next: राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने  

Related Stories

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026

RECENT POSTS

  • जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम September 15, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति September 15, 2026
  • ’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’ September 15, 2026

You may have missed

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.