Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • एनएसएस शिविर युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त मंच : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

एनएसएस शिविर युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त मंच : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 1, 2026 1 minute read
.

देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज करनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर नशामुक्ति, जन-जागरूकता, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं युवा प्रेरणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व को आत्मसात करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत है और देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। मंत्री गणेश जोशी ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है। उन्होंने एनएसएस विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मतदाता जागरूकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है। युवाओं को स्वयं सजग मतदाता बनकर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। स्वच्छता पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थी आज के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि कल के नेता, अधिकारी, सैनिक और समाज निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य ऊँचे रखने, अनुशासन को जीवन का आधार बनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिविर के सफल आयोजन की कामना की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अनिल वर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा, प्रवक्ता सवीन सिंह, मोहन बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नववर्ष पर अपनी माता का आर्शीवाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: जिला प्रशासन के लक्ष्य तय; बालिकाओं को बनाना ही है सशक्त; 04 बालिका बनी नंदा-सुनंदा; 1.55 लाख से शिक्षा पुनर्जीवित

Related Stories

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी October 23, 2026
  • उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन October 23, 2026

You may have missed

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.