Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026 1 minute read
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
.

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में हिमालयन नेत्र विज्ञान सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अल्ट्रा आईकॉन 2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवर्धक संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा आईकॉन 2026 पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आंखों के बिना जीवन का सारा सौंदर्य और प्रगति अधूरी है। समाज को दृष्टि प्रदान करने और लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करने वाले डॉक्टरों एवं विजन एक्सपर्ट्स की सेवा किसी पुनीत कार्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में अल्ट्रा आईकॉन 2026 जैसे सम्मेलन नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, उन्नत सर्जरी पद्धतियों और नवीनतम शोध पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा सर्जनों और चिकित्सकों को वैश्विक स्तर की चिकित्सा पद्धतियों को सीखने, अपने अनुभव साझा करने और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन और स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां मैदानी राज्यों से अलग हैं। प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

कैबिनेट मंत्री ने हिमालयन ऑप्थैल्मोलॉजी सोसायटी और देशभर से आए नेत्र विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और शोध का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसका फायदा समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। निःशुल्क नेत्र शिविरों के माध्यम से मोतियाबिंद और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों को देवभूमि में ही बेहतर एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे सभी जनकल्याणकारी प्रयासों में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अल्ट्रा आईकॉन 2026 में होने वाला शोध, विचार-विमर्श और अनुभवों का आदान-प्रदान नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने में सहायक बनेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, डॉ. बी.के.ओली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन
Next: नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Related Stories

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी October 23, 2026
  • उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन October 23, 2026

You may have missed

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.