Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डोभालवाला में मातृशक्ति द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

डोभालवाला में मातृशक्ति द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 1, 2026 1 minute read
Share This Post

Dehradun -कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मातृशक्ति द्वारा पहली बार आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी रामलीला के प्रथम दिवस भगवान गणेश की आरती में भी सम्मिलित हुए और प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो प्रत्येक सनातनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि रामलीला का प्रत्येक पात्र हमें जीवन में मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जुड़े टीम के प्रत्येक सदस्य बधाई और सम्मान के पात्र हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मी मलासी, उपाध्यक्ष सुनीता जोशी, सचिव कमला देवी, सह-सचिव लक्ष्मीदत्त, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
Next: मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना April 10, 2026
  • सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने April 10, 2026
  • कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने April 10, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार
  • UTTARAKHAND NEWS

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 9, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.