Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डोभालवाला में मातृशक्ति द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

डोभालवाला में मातृशक्ति द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 1, 2026 1 minute read
Share This Post

Dehradun -कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मातृशक्ति द्वारा पहली बार आयोजित रामलीला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी रामलीला के प्रथम दिवस भगवान गणेश की आरती में भी सम्मिलित हुए और प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो प्रत्येक सनातनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि रामलीला का प्रत्येक पात्र हमें जीवन में मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जुड़े टीम के प्रत्येक सदस्य बधाई और सम्मान के पात्र हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मी मलासी, उपाध्यक्ष सुनीता जोशी, सचिव कमला देवी, सह-सचिव लक्ष्मीदत्त, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
Next: मुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Related Stories

उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं-CM धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं-CM धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 24, 2026
CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 24, 2026
सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 23, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं-CM धामी March 24, 2026
  • CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग March 24, 2026
  • सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन March 23, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं-CM धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में मौन पालन की अपार संभावनाएं-CM धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 24, 2026
CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 24, 2026
सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 23, 2026
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • UTTARAKHAND NEWS

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.