Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 23, 2026 1 minute read
सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन
.

देहरादून-धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रदेश भर में “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड, बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष” का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

हरिद्वार जनपद में मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने विगत चार वर्षों में विकास के कई आयाम एवं उपलब्धियों को हासिल किया है।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को ₹56,13,000 धनराशि के चेक वितरित किए गए।  बाल विकास विभाग द्वारा 40 महिलाओं को महालक्ष्मी किट और समाज कल्याण विभाग की ओर से नौ दिव्यांगजनों को बैसाखी,छड़ी और व्हील चेयर वितरित की गई। चार महिलाओ को 02 -02 लाख के मुद्रा लोन के चेक वितरित किए गए।

जिला सूचना कार्यालय की ओर से विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चम्पावत जनपद के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रतिभागियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को लाभान्वित किया। श्रम विभाग ने श्रम कार्ड वितरित किए जबकि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर प्रदान की गई। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की ओर से उन्नत बीज, दवाएं एवं कृषि यंत्र वितरित किए गए।पशुपालन विभाग द्वारा हीरा देवी को बकरी पालन के लिए ₹63,000 और माहेश्वरी देवी को बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत एवं अन्य अतिथियों ने किया।

नैनीताल जनपद में विकासखंड हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ने का कार्य किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज परिसर में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

विभिन्न विभागों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। रीप परियोजना के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों को ₹छह-छह लाख के अनुदान चेक, कृषि विभाग की ओर से पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्योग विभाग द्वारा 10 युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राईसाइकिल, दो को व्हील चीयर, दो को कान की मशीन वितरित की गई।

मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न जांच के साथ ही उपचार भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में जनपद में “जन-जन की सरकार,चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और जिले में हर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी में ₹छह करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराया गया है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट काश्तकारों एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक संगठनों को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।पशुपालन विभाग के तहत पांच लोगों को गाय पालन के लिए ₹36-36 हजार और और दो लोगों को बकरी पालन के लिए ₹63-63 हजार की धनराशि प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकार समूहों को प्रोत्साहित किया गया। स्वयं सहायता समूहों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बागेश्वर जनपद में कार्यक्रम के अंतर्गत नुमाइशखेत मैदान में बहु-विभागीय जनकल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय एवं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजन को लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह अनुदान योजना के तहत दो लाभार्थियों को पचास-पचास हजार रुपये तथा अटल आवास योजना के अंतर्गत एक लाख थ तीस हजार रुपये की सहायता दी गई। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए।

जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को भी स्टॉल में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

जनपद चमोली में गोपेश्वर पुलिस मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विभागों की ओर से लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से 254 लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उद्यान विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के 28 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। जबकि बाल विकास विभाग की ओर से आठ महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 73 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 14 लोगों की जांच कर उपचार किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 29 पशुपालकों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

इससे पूर्व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।जनपद पौड़ी के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का  विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया व सीडीओ गिरीश गुणवंत सहित अतिथियों ने शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों ने विभिन्न विभागों ग्रामोत्थान, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व राजस्व के स्टॉलों का निरीक्षण कर जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया। दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी गई। एक गोद भराई व एक अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। नौ दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना
Next: CM धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Stories

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न September 20, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट September 20, 2026
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी September 20, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.