Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026 1 minute read
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
.

PIB Dehradun-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज दीक्षांत समारोह 2026 का समापन किया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। दो दिवसीय दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन कुल 1,424 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 903 स्नातकोत्तर डिग्रियां, 518 पीएचडी/पीएचडी ड्यूल डिग्रियां और 3 एमएस बाय रिसर्च डिग्रियां शामिल हैं।

समारोह में हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री हर्षवर्धन छिताले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक और एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग समारोह में सम्मानित अतिथि रहे।

दीक्षांत समारोह 2026 का एक प्रमुख आकर्षण 518 पीएचडी डिग्रियों का प्रदान किया जाना रहा, जो आईआईटी रुड़की द्वारा अब तक प्रदान की गई पीएचडी डिग्रियों की सबसे अधिक संख्या है। यह संस्थान में उन्नत शोध पर बढ़ते जोर और ज्ञान सृजन तथा नवाचार में इसके योगदान को दर्शाता है।

संस्थान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के प्रावधानों के तहत डॉक्टोरल कार्यक्रम से बाहर होने वाले छात्रों को पहली बार एमएस बाय रिसर्च की डिग्री भी प्रदान की।

903 स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों में एम.आर्क., एम.टेक., एम.एससी., एम.यू.आर.पी., एम.बी.ए., पीजी डिप्लोमा, ई-एमबीए और एम.डिजाइन कार्यक्रमों के छात्र शामिल हैं। आधिकारिक डिग्री विवरण के अनुसार, स्नातकोत्तर श्रेणी में 702 छात्र और 201 छात्राएं शामिल हैं, जबकि पीएचडी श्रेणी में 346 छात्र और 172 महिला छात्राएं हैं।

इस वर्ष डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों में स्नातकोत्तर छात्र 906, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर छात्र 12, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी के 579 छात्र, मास्टर ऑफ साइंस के 174, मास्टर ऑफ अर्बन एंड रूरल प्लानिंग के 11 छात्र, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) के 77 छात्र, एग्जीक्यूटिव MBA के 29, मास्टर ऑफ डिजाइन के 19, पीजी डिप्लोमा के 2 और एम.एस. बाय रिसर्च के 3 छात्र शामिल रहे।

साथ ही डॉक्टोरल छात्र 518, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) के 518 छात्र भी शामिल रहे। कुल डिग्री प्राप्त करने वालों की संख्या 1,424 की रही।

दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन संस्थान की स्नातकोत्तर शिक्षा और शोध व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहा। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र विभिन्न विषयों में उन्नत अकादमिक प्रशिक्षण और शोध का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह जटिल तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों के समाधान के प्रति आईआईटी रुड़की की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एडवोकेट हरीश साल्वे ने दीक्षांत समारोह 2026 के दूसरे दिन के बारे में कहा, “आज जिन स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है, वे उन्नत शिक्षा, जिज्ञासा और शोध की उस भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आईआईटी रुड़की के मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्ञान की खोज डिग्री मिलने के साथ समाप्त नहीं होती, बल्कि यह नए सवालों, नई संभावनाओं और अधिक जिम्मेदारियों के द्वार खोलती है। जब ये स्नातक और शोधार्थी शिक्षा, शोध, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे, तो मुझे विश्वास है कि वे नवाचार और समाज की प्रगति में योगदान देंगे। मैं सभी स्नातक छात्रों और शोधार्थियों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा, “दीक्षांत समारोह का दूसरा दिन हमारे स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है। उनकी शैक्षणिक और शोध यात्राएँ गहन ज्ञान की खोज तथा नई संभावनाओं के सृजन का प्रतिनिधित्व करती हैं। कुल 1,424 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें 518 पीएच.डी. उपाधियाँ शामिल हैं, जिनमें 172 महिला शोधार्थी हैं। यह आईआईटी रुड़की के इतिहास में पीएच.डी. उपाधियों की सर्वाधिक संख्या है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमारे शोध तंत्र की मजबूती एवं व्यापकता को दर्शाती है। हमें यह भी प्रसन्नता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत पहली बार एमएस बाय रिसर्च की उपाधि प्रदान की जा रही है। मुझे विश्वास है कि हमारे स्नातक और शोधार्थी ज्ञान को आगे बढ़ाने, नवाचार को गति देने तथा समाज और राष्ट्र के समक्ष उपस्थित कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों के समाधान में अपना योगदान देने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।”

दीक्षांत समारोह 2026 के दूसरे दिन स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों को कुल 71 पुरस्कार, जिनमें 33 पदक शामिल हैं, प्रदान किए गए। इनमें से 4 पुरस्कार और 19 पदक संस्थान द्वारा स्थापित किए गए थे, जबकि 34 पुरस्कार और 14 पदक दानदाताओं द्वारा प्रायोजित थे।

स्नातकोत्तर छात्रों के लिए संस्थान स्तर के पुरस्कार और पदक, श्री बृजेंद्र एवं श्रीमती सरोज सिंह कैश प्राइज लालावमपुइया, एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, मनोरमा एवं शशि बुधिराजा फाउंडेशन अवॉर्ड आर.पी. अभिनया, एम.आर्क. , श्री रवि मोहन मंगल कैश प्राइज साहिल गुप्ता, एम.टेक. ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स मैनेजमेंट, फार्माफिलिएट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड श्रेष्ठा दत्ता चौधरी, एम.एससी. केमिस्ट्री को मिला।

पीजी और पीएचडी दीक्षांत समारोह 2026 के लिए संस्थान स्तर के पुरस्कार और पदक, डॉ. सुशील शर्मा एक्सीलेंस इन डॉक्टोरल रिसर्च अवॉर्ड शिवानी चौधरी, पीएचडी फिजिक्स, एक्सीलेंस इन डॉक्टोरल रिसर्च अवॉर्ड गिएथ अल वराह, पीएचडी आर्किटेक्चर, एक्सीलेंस इन डॉक्टोरल रिसर्च अवॉर्ड अद्रिजा घोष, पीएचडी केमिस्ट्री, एक्सीलेंस इन डॉक्टोरल रिसर्च अवॉर्ड शैला मीर, पीएचडी मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, एक्सीलेंस इन डॉक्टोरल एक्सीलेंस अवॉर्ड सौम्यदीप बसाक, पीएचडी बायोटेक्नोलॉजी, ए.के. गोयल ग्रीन एनर्जी प्राइज एंड गोल्ड मेडल विद्यसागर तुम्माकुरी, पीएचडी वाटर रिसोर्स डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट को मिला।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हर्षवर्धन छिताले ने कहा, “आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनना और यहां से डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाना मेरे लिए सम्मान की बात है। तकनीक और उद्योग की दुनिया तेजी से बदल रही है, जिससे नए अवसरों के साथ-साथ जटिल चुनौतियां भी पैदा हो रही हैं। लगातार सीखने, नवाचार करने और ज्ञान को उपयोगी समाधानों में बदलने की क्षमता अगली पीढ़ी के पेशेवरों और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। आईआईटी रुड़की की प्रतिभाओं को तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने की समृद्ध परंपरा रही है। मुझे विश्वास है कि इसके छात्र उद्योग, शिक्षा, उद्यमिता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं सभी स्नातक छात्रों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता हूं।”

ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक और एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग ने कहा, “आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनना और इसके स्नातकोत्तर छात्रों तथा डॉक्टोरल शोधार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना मेरे लिए सम्मान की बात है। उद्योग और समाज के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान तैयार करने में उच्च शिक्षा और शोध की महत्वपूर्ण भूमिका है। शोध की यात्रा में जिज्ञासा, निरंतर प्रयास और नए विचारों को तलाशने का साहस जरूरी है। ये गुण हमारे स्नातकों के लिए आने वाले वर्षों में बहुत उपयोगी साबित होंगे। मैं सभी स्नातक छात्रों और शोधार्थियों को बधाई देता हूं तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में ज्ञान, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में लगातार आगे बढ़ने और सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

दो दिवसीय दीक्षांत समारोह आईआईटी रुड़की के व्यापक अकादमिक तंत्र को दर्शाता है, जिसमें स्नातक शिक्षा, स्नातकोत्तर शिक्षा और डॉक्टोरल शोध शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह 2026 के समापन के साथ संस्थान ने अब तक की सबसे अधिक कुल 2,701 डिग्रियां प्रदान की हैं। इनमें 1,277 स्नातक, 903 स्नातकोत्तर, 518 पीएचडी और 3 एमएस बाय रिसर्च डिग्रियां शामिल हैं।

आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा, “हमारे स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल छात्रों की उपलब्धियां आईआईटी रुड़की में उपलब्ध अकादमिक और शोध के व्यापक अवसरों को दर्शाती हैं। इस वर्ष प्रदान की गई पीएचडी डिग्रियों की रिकॉर्ड संख्या संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मैं सभी स्नातक छात्रों को बधाई देता हूं और उनके निरंतर सफलता की कामना करता हूं, ताकि वे अपने ज्ञान को आगे बढ़ाते हुए शोध, नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता के माध्यम से समाज में योगदान देते रहें।”

आईआईटी रुड़की के डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एन.के. नवानी ने कहा, “दीक्षांत समारोह हमारे छात्रों की मेहनत, दृढ़ता और बौद्धिक विकास का उत्सव है। मैं सभी स्नातक छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि वे आईआईटी रुड़की के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे और समाज में सार्थक योगदान देंगे।”

संस्थान ने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनकी अकादमिक यात्रा में सहयोग के लिए उनके परिवारों, फैकल्टी सदस्यों, मार्गदर्शकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
Next: मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Related Stories

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • UTTARAKHAND NEWS

भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
  • UTTARAKHAND NEWS

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 7, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण October 9, 2026
  • भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार October 9, 2026
  • मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान October 7, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • UTTARAKHAND NEWS

भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
  • UTTARAKHAND NEWS

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 7, 2026
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
  • UTTARAKHAND NEWS

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 7, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.