Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026 1 minute read
लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
.

PIB Dehradun-गुरुवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध नाटककार एसपी ममगाईं ने मालाबार का पौधा पीआईबी को भेंट किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

श्री ममगाईं ने कहा कि लोकपर्व हरेला प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का पावन प्रतीक है। यह पर्व हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।

पीआईबी देहरादून के मीडिया संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि इस शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं, उसके संरक्षण का संकल्प लें और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

वहीं राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में भी ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, नई दिल्ली एवं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग के अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक देशभर में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर एनएसटीआई देहरादून एवं NIESBUD के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सेल्फी बूथ भी स्थापित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेल्फी लेकर अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने अपने संस्थान, कार्यस्थल तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही, सभी ने एक स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के दौरान एनएसटीआई देहरादून में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
Next: ’रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’

Related Stories

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026

RECENT POSTS

  • सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर September 21, 2026
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद September 21, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी September 21, 2026

You may have missed

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • UTTARAKHAND NEWS

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम हेल्पलाइन-1905 और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 21, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.